फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सैनिक मेले की तैयारियों पर चर्चा

Mon, 02 Dec 2024 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। सात दिसंबर से सवाड़ गांव में होने वाले तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले के शुभारंभ के लिए मेला कमेटी ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के सफल संचालन के लिए उपसमितियां बनाई गईं।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर शहीद स्मारक पर प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में मेले में विभागों के स्टाॅल, सांस्कृतिक टीम, लाइट, पेयजल आदि की व्यवस्था पर चर्चा हुई। कमेटी ने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, महिला मंगल दलों, कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। बैठक में आलम सिंह, निवर्तमान प्रधान कंचना मेहरा, आशा धपोला, दयाल बिष्ट, इंद्र सिंह बिहारी, केदार सिंह, गोविंद सिंह, दर्शन धपोला, सोचना सिंह खत्री, नंदन सिंह, बसंती देवी और राजेंद्र राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें