कर्णप्रयाग। नगर पालिका की ओर से 13 अप्रैल से होने वाले तीन दिवसीय बैसाखी मेले की तैयारियों को बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि, खेलों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। बैठक में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सभी सभासद मौजूद थे। संवाद