फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलिस महानिदेशक ने नवर्निमित थाना का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने गैरसैंण में नवनिर्मित थाना एवं फायर यूनिट भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस थाने की मूलभूत सुविधाओं, अभिलेखों एवं फायर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गैरसैंण में पुलिसिंग एवं अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन एवं फायर यूनिट भवन तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस थाना भवन में पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित फायर यूनिट भवन का निरीक्षण कर अग्निशमन सेवाओं से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं कार्यशील रखी जाएं, ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार एवं प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें