गौचर। जीजीआईसी गौचर में हुई शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय से शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा उठा। अभिभावकों ने कहा कि सुगम होने के बावजूद विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर आम सहमति से पीटीए का गठन कर दिलबर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि काजल भंडारी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। पीटीए के गठन में पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉ. सुमन ध्यानी, सचिव जयंती बिष्ट, पदेन सह सचिव सहायक अध्यापिका अनसूया सोनियाल और कोषाध्यक्ष कुसुम गैरोला को चुना गया। जबकि स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए समिति की पूर्व अध्यक्ष अनिता चौहान और काजल भंडारी के बीच चुनाव हुआ जिसमें काजल भंडारी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। संवाद
गढ़रत्न नेगी को सम्मान मिलने पर जताई खुशी
गौचर। उत्तराखंड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के हाउस आफ लार्ड्स में डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन फोक सिंगिंग (लोकगायक में विशिष्ट नेतृत्व) अवाॅर्ड से नवाजे जाने पर लोक कलाकारों, संगीत प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। लोकगायक दिगंबर बिष्ट तथा उत्तराखंड आइडियल गायक सुशील राजश्री ने ने कहा कि नेगी दा लोक गायन के क्षेत्र में जुड़े सभी कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, चैतन्य बिष्ट, इंदू पंवार, लोक गायक जीतेंद्र कुमार, गायिका मंजू बिष्ट आदि ने खुशी जताई। संवाद