फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं और डीएलएड प्रशिक्षुओं को डायट सिखाएगा लेखन की कला

Fri, 03 Jan 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छात्र-छात्राओं और डीएलएड प्रशिक्षुओं को लेखन की कला सिखाएगा। सुलेख के अलावा उनकी त्रुटियों को दूर करने की विधा भी बताई जाएंगी। इसके लिए संस्थान 5 जनवरी से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इसमें कक्षा चार से नवीं कक्षा तक में पढ़ने वाले गौचर नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली) के प्राचार्य आकाश सारस्वत के अनुसार विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अधिकांश बच्चों की लिखावट अपठनीय है और उनकी वर्तनी में भी त्रुटियां हैं। इसे दूर करने के लिए भविष्य के अध्यापकों को भी प्रशिक्षण देना जरूरी है। इसलिए डीएलएड के प्रशिक्षुओं और स्थानीय बच्चों को इसमें शामिल किया गया है। बच्चे इस कार्यशाला में अधिकाधिक प्रतिभाग करें इसके लिए स्थानीय विद्यालयों से संपर्क किया गया है। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यशाला सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। मुख्य संदर्भदाता जूनियर हाईस्कूल करुली, बागेश्वर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गोस्वामी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें