फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धीरेंद्र शास्त्री ने बदरीनाथ में शुरू की सत्यनारायण कथा

Wed, 27 May 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ में कथा स्थल के लिए जाते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बदरीनाथ धाम में बुधवार से सत्यनारायण की कथा आरंभ कर दी है। उन्होंने पहले दिन बदरीनाथ की महिमा के बारे में बताया। कथा सुनने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि साधना का फल राष्ट्र के लिए समर्पित है। यह देश और सनातन के काम आए यही हमारी कामना है। 21 दिन की साधना में कई तरह के अनुभव हुए हैं। उनको कथा के दौरान बीच-बीच में बताते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नर-नारायण पर्वत की परिक्रमा के दौरान वह मौत के मुंह से बचकर आ गए। यह सारे अनुभव भक्तों को सुनाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने बदरीनाथ धाम में 21 दिन की साधना की। साधना संपन्न होने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने 13 घंटे पैदल चलकर नीलकंठ पर्वत के किनारे से नारायण पर्वत की परिक्रमा की। खड़ी चढ़ाई कठिन मार्ग पर चलते हुए वे मौत के मुंह से निकलकर आए हैं। प्रशासन के सहयोग से देवताल भी गए। संवाद

बदरीनाथ में कथा स्थल के लिए जाते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें