प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने सीएचसी गैरसैंण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए संसाधनों को जुटाने में धन की कमी आड़े नहीं जाएगी। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति का भरोसा दिया। उसके बाद उन्होंने पॉलीटेक्निीक में बनाए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यहां टेलीविजन लगाने को कहा। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, डा. फिरोज खान, ईई एमएस बेडवाल, थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव आदि मौजूद रहे।