फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, यमुनोत्री समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश

Thu, 02 Apr 2020 05:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी, नीती व माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। उधर, यमुनोत्रीधाम और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई। पहाड़ी इलाकों में कई जगह आंधी और तूफान भी आया।


बता दें कि मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश अनुमान जताया था। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें