फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो दिन से आग में जल रहे देवर-खडोरा के जंगल

Tue, 21 Nov 2023 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप देवर-खडोरा के जंगल में भड़की  आग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कई हेक्टेयर वन संपदा जली, आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचे वन कर्मी
चमोली और गोपेश्वर क्षेत्र में छाई धुंध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। देवर खडोरा वन पंचायत क्षेत्र के जंगल दो दिनों से आग से धधक रहे हैं। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई है। असामाजिक तत्वों ने यहां आग लगाई है लेकिन जंगलों की आग बुझाने के लिए वन कर्मी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं आग से चमोली और गोपेश्वर क्षेत्र में धुंध छा गई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद असामाजिक तत्वों ने मठ गांव के समीप जंगल में सूखी घास पर आग लगा दी जिसके बाद रात तक आग देवर-खडोरा में स्थित ऑफिसर कॉलोनी के समीप चीड़ के जंगल तक पहुंच गई। मंगलवार को भी आग सुदूर जंगलों तक फैल गई है। यह क्षेत्र अलकनंदा वन प्रभाग के अधीन है लेकिन अभी तक वन कर्मी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय निवासी मनोज रावत ने बताया कि रातभर जंगल में आग लगी रही। चीड़ के पौधे और घास आग में जल गए हैं। वन विभाग की ओर से आग बुझाने के कोई प्रयास अभी तक नहीं किए गए हैं। वहीं अलकनंदा वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजी गई है। जल्द आग बुझा ली जाएगी। जंगल में आग लगने से दिनभर क्षेत्र में गहरी धुंध छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें