फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, सड़कें बंद गांवों में भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से थराली के पास देवाल-थराली सड़क धंस गई है। ग्वालदम-नंदकेशरी, ग्वालदम-खंपाधार-चिड़िगा मल्ला, सेरा-तलवाड़ी, थराली-गोठिंडा, कुराड़ पार्था सड़कें जगह-जगह भूस्खलन और पुश्ता गिरने से बंद हो गईं और कई घरों में मलबा घुस गया। चिड़िगा मल्ला में सुरेंद्र शाह और वीरेंद्र शाह के घर के समीप भूस्खलन से पैदल रास्ता बंद हो गया और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा। ग्वालदम के प्रधान हीरा बोरा, चिड़िंगा की प्रधान बसंती बिष्ट, गोपाल सिंह, हीरा सिंह ने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा देने और पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की। वहीं नंदकेशरी-जौला मार्ग भी जगह-जगह बंद है। राजेंद्र गड़िया, देवी रावत, चंद्रशेखर ने कहा कि कुराड़-पार्था सड़क भी एक सप्ताह से बंद पड़ी है। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप नौटियाल ने कहा कि जल्द जेसीबी भेजकर सड़क को खुलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें