फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 15 दिनों से नहीं खुली देवाल-खेता मानमती सड़क

Mon, 24 Jul 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जरूरी वस्तुओं की हो रही किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मलबा आने से बंद पड़ी देवाल-खेता मनमती सड़क 15वें दिन भी नहीं खुल पाई। ऐसे में गांव में जरूरी वस्तुओं की किल्लत होने लगी है। मजबूरी में लोगों को लंबा फेरा लगाकर जरूरत का सामान लाना पड़ रहा है। सड़क पर सुयालकोट में लगातार पत्थर गिर रहे हैं। लोनिवि की जेसीबी मलबा हटा रही है लेकिन बारिश और मलबा आने से सड़क नहीं खोली जा सकी है।
विज्ञापन

मंगल सिंह ने बताया कि सड़क न खुलने से नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग, हरमल, रामपुर, तोरती, उदयपुर, झलिया, उपथर, चनियाली में जरूरी चीजों की कमी होने लगी है। वहीं हाटकल्याड़ी-बेराधार सड़क भी तीन दिन से बंद है। कैलाश मिश्रा ने कहा कि सड़क बंद होने से बेराधार व अठ्ठू के ग्रामीणों को आठ से 10 किलाेमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि के एई निरंजन रावत ने कहा कि सुयालकोट में जेसीबी लगातार मलबा हटा रही है लेकिन हर दिन यहां भारी मात्रा में लगातार मलबा गिर रहा है जिससे दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें