फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल कौथिग का रंगारंग आगाज

Fri, 24 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य बाजार में दो दिवसीय कौथिग एवं सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेले का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने धार्मिक और लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

दो दिवसीय मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की परंपराओं और संस्कृति को विश्वस्तर पर पहुंचाने में मेलों की भूमिका अहम रही है। देवाल कौथिग को प्रदेश की संस्कृति का संगम बताते हुए मेले को और वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए योजना बनाने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिव की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि मेले का आयोजन मेला समिति और ग्रामीणों के प्रयास से किया गया है। इस अवसर पर मेलाध्यक्ष केडी मिश्रा, महामंत्री महावीर बिष्ट, उपाध्यक्ष देवीराम वर्मा, आलम सिंह, लखन रावत, राजेंद्र सिंह दानू, आनंद रावत, इंद्र सिंह राणा, गिरीश मिश्रा, यादव चंद्र, हरेंद्र कोटेड़ी और रवींद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें