फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसारी गांव के लिए बनने वाली सड़क का विवाद सुलझा

विज्ञापन
देवाल के देवसारी व सरकोट ग्राम पंचायत, वन विभाग, पीएमजीएसवाई की संयुक्त बैठक में भाग लेते लोग। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
ब्लॉक के देवसारी गांव के लिए बनने वाली सड़क का विवाद सुलझ गया है। ग्राम पंचायत सरकोट के विरोध के चलते यह विवाद में फंसी हुई थी। सड़क बनने की राह आसान होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क पर किलोमीटर आठ से देवसारी गांव के लिए 8.5 किमी स्वीकृत हुई है। सड़क के न होने से यहां के लोग बाजार जाने के लिए आठ किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। टेंडर व पेड़ों का छपान होने के बाद भी सरकोट के ग्रामीणों के विरोध के कारण यह सड़क विवाद में फंसी हुई थी। ग्राम पंचायत सरकोट, देवसारी व पीएमजीएसवाई विभाग अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पेयजल स्रोत को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुंचाने का लिखित दिया गया। ईई प्रमोद गगाड़ी ने कहा कि 10 दिन में सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में दर्शन दानू, आशा धपोला, राजेंद्र बिष्ट, रेंजर गोपाल बिष्ट, एई सचिन, नवीन जोशी, यशोदा देवी, सुनिता देवी, रमेश राम, प्रदीप कठैत, कुंवर गड़िया, शुशीला देवी, ललित बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, मंजू परिहार, तारा परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें