फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रात्रि विश्राम के लिए नाखोली पहुंची देवरा यात्रा

Sat, 07 Nov 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ध्याणियों से मिलने और उनकी कुशलता जानने के लिए देवरा यात्रा पर चल रही जेठूलाबार डुंग्री की नैणी देवी शनिवार को सिमली गांव का भ्रमण कर रात्रिप्रवास के लिए नाखोली गांव पहुंच गई है। रविवार को नैणी देवी अपनी बहन से मिलने सणकोट गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिमली गांव में नैणी देवी की प्रातःकालीन पूजाओं को संपन्न कराने के बाद ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती ने आचार्यों व पुजारियों के साथ जागर गीतों से देवी का जागरण किया। ग्राम प्रधान संजू देवी, हरेंद्र सिंह, सुमित सती तथा महिला एवं युवक मंगल दल ने देवरा यात्रियों का स्वागत करते हुए उनके जलपान की व्यवस्था की। दोपहर बाद नैणी देवी की देवरा यात्रा सिमली गांव का भ्रमण करने के बाद गांव से विदा होकर अपने अगले पड़ाव नाखोली के लिए रवाना हुई। देरशाम नाखोली गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने देवरा यात्रा का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष अनिल उनियाल ने बताया कि रविवार को देवरा यात्रा सणकोट गांव के प्रवास पर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें