फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लिंगड़ी की भागुली देवी ने दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Fri, 06 Nov 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया सम्मानित
एक साल में 34,251 लीटर दूध की आपूर्ति की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। विकासखंड के लिंगड़ी गांव की भागुली देवी ने एक वर्ष में सिमली दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड को 34 हजार 251 लीटर दूध की आपूर्ति की। उन्होंने दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिमली दुग्ध संघ ने भागुली देवी को एक वर्ष में 13 लाख 51 हजार 494 रुपये का भुगतान किया। उन्हें डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली। भागुली देवी ने डेरी व्यवसाय से अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत की है। भागुली देवी के पास 21 गाय हैं। वे प्रतिदिन 120 लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती हैं। सितारगंज में आयोजित आंचल मेला में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। चमोली दुग्ध संघ ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं लिंगड़ी गांव के प्रधान नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि भागुली देवी ने स्वरोजगार से डेरी को बड़ा स्वरूप दिया है। आंचल दुग्ध संघ सिमली के प्रबंधक प्रदीप ध्यानी ने भागुली देवी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें