फोेटो
कर्णप्रयाग। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान किया। नगर के उमा देवी मंदिर, सिमली चंडिका मंदिर, नौटी में नंदा देवी, लंगासू, मैखुरा, गौचर, देवाल, आदिबदरी सहित कई अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। वहीं ब्लॉक के धलकांचुला में नवनिर्मित मंदिर में दुर्गा, शनिदेव, भैरव आदि मूर्तियां प्रतिस्थापित की गईं। इस दौरान पंडित सुखदेव प्रसाद मैखुरी ने मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा करवाई। सेवानिवृत्त एडीओ एमएम नगवाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, दिगपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, विनोद सिंह और घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे। संवाद