कर्णप्रयाग। नगर के सुभाषनगर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली।
रविवार सुबह कथा स्थल से श्रद्धालु और आचार्य भजन-कीर्तन के साथ अलकनंदा और पिंडर नदियों के संगम तट पर गए। इसके बाद श्रद्धालु संगम से कलश में जल भरकर भगवान श्री हरि नारायण की स्तुति के साथ कथा स्थल तक पहुंचे। इसके बाद व्यास आचार्य शक्ति प्रसाद देवली ने कथा वाचन किया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र और घर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन होता है वहां भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। इस मौके पर संगीतकार मोहित सती, अंकित रतूड़ी, मुकेश डिमरी, चंद्र बल्लभ देवली, मुकेश थपलियाल, दिनेश जोशी, सुशील, सावित्री मिंगवाल, सीमा डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद