फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सरकारी राशन नहीं उठाएंगे डीलर, आज सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफा

Sun, 07 Sep 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारिणी गठित कर मदन मोहन भट्ट को बनाया अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ राशन डीलर की रविवार को बैठक हुई। बैठक में राशन डीलरों ने एलान किया कि जब तक सरकार और विभाग उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तब तक वो गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे। अब सोमवार को वो सामूहिक इस्तीफा विभागीय अधिकारियों और जिला कार्यकारिणी को सौंपेगे। बैठक में नई ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन करते हुए मदन मोहन भट्ट को अध्यक्ष और संपूर्णानंद डिमरी को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय पर हुई बैठक में राशन विक्रेताओं ने सरकारी योजनाओं में दिए जाने वाले राशन के ढुलान और भाड़े के भुगतान की मांग की। कहा कि कोविडकाल के दौरान राशन के ढुलान का पांच साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में राशन विक्रेता मानसिक और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। विक्रेताओं ने कहा कि सोमवार को वो अपना सामूहिक इस्तीफा विभागीय अधिकारियों और जिला कार्यकारिणी को सौंपेगे। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित करते हुए सुरेंद्र पंवार को कोषाध्यक्ष, बीर सिंह कंडारी को उपाध्यक्ष और जयकृत सिंह गुसाईं को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में रणवीर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी और जयप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें