नारायणबगड़। पिंडर घाटी के गांवों में चल रहे बैसाखी मेलों के क्रम में शुक्रवार को कौब और हंसकोटी गांव में मेलों का आयोजन हुआ। मेले में देवडोलियों के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवडोलियों के दर्शन कर पूजा की और भेंट चढ़ाई। ढोल-दमाऊं की ताल पर देवडोलियों ने नृत्य किया। कौब मेले में जहां लोगों ने बुडदेवा व घोडत्या नृत्य का आनंद लिया। वहीं हंसकोटी में मलियाल देवता की उत्सव डोली के साथ लोग जमकर नाचे। शुक्रवार को बैसाखी मेलों का समापन हो गया। संवाद