फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू ने गोशाला तोड़कर गाय को मार डाला

Fri, 18 Apr 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के भतिंग्याला गांव में इन दिनों भालू की दहशत बनी है। भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है और खेत-खलियान को नुकसान पहुंचा रहा है। बृहस्पतिवार रात को भालू ने गांव के मोतीलाल की गोशाला को तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की दहशत से ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। इधर, फॉरेस्ट गार्ड सोबन सिंह रावत ने बताया कि प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। भालू को भगाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें