फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेपड़ों-त्रिकोट संपर्क मार्ग की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चेपड़ों झूला पुल से त्रिकोट सहित 8 गांवों को जोड़ने वाला चेपड़ों-त्रिकोट संपर्क मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। लोग बाइक से उतरकर वाहन को खींच कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, मोहन जोशी, विनोद बुटोला, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह ने कहा कि लोनिवि ने 2019 में पिंडर नदी पर चेपड़ों में 8 लाख की लागत से हल्का वाहन क्षमता का झूला पुल बनाने के बाद 250 मीटर संपर्क मार्ग बनाया जो अधूरा पड़ा है। सड़क पर से खड़ंजे भी उखड़ गए और बारिश से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग के लिए भूमि देने वाले विनोद सिंह, जोत सिंह, चंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह ने कहा कि न तो उपजाऊ खेत रहे और न ही सड़क सही तरीके से बनी। लोनिवि के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क के लिए जितनी धनराशि स्वीकृत थी, वो खर्च हो चुकी है। पैसा स्वीकृत होने के बाद पूरी सड़क पर डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें