फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नवरात्र के समापन पर मंदिरों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/आदिबदरी।
चैत्र नवरात्र के समापन पर कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में देवदर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना व कन्या पूजन के बाद प्रसाद के रूप में हरियाली प्रदान की गई। वहीं, नारायणबगड़ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। झांकी प्रेम मार्केट से परखाल तिराहे, जीतसिंह मार्केट होते हुए कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां भजन कीर्तन करते हुए राम भक्तों ने श्रीराम जन्मोत्सव मनाया। आदिबदरी क्षेत्र मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। एकल विद्यालय आदिबदरी संच की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान समय में राम की प्रासंगिकता के संबंध में विचार प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें