कांग्रेस नेता ने नंदानगर और पोखरी में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के तहत किया जनसंपर्क
कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी को सजा दिलवाकर उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के तहत नंदानगर और पोखरी में जनसंपर्क किया और ब्लॉक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास पूरी तरह ठप है। इस दौरान बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, पूर्व प्रमुख विनीता देवी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंदोधरी पंत, समुद्रा देवी, फतेराम सती, अंकित चौधरी, मयंक नेगी आदि मौजूद रहे।