फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में उमड़ने लगे श्रद्धालु

Sat, 02 May 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का रैला उमड़ने लगा है। श्रद्धालु बदरीनाथ भगवान के दर्शनों के बाद ब्रह्मकपाल में अपने पितरों को तर्पण देने पहुंच रहे हैं। शनिवार को बदरीनाथ मंदिर में 12779 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। अभी तक मंदिर में 127209 श्रद्धालु बदरीनाथ भगवान के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा रहे हैं। मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर में दर्शनों की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे तीर्थयात्री सुगमता से दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु बदरीनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद बदरीनाथ क्षेत्र में अन्य तीर्थस्थलों के दर्शनों के लिए भी पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें