नंदप्रयाग संगम पर में बुधवार को हादसा हो गया। तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि संगम पर तमिलनाडु व कर्नाटक के करीब 70 श्रद्धालु तर्पण करने पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु निवासी गुरु प्रसाद (40) पुत्र वेंकट रमन भी अपने पिता के तर्पण के लिए पहुंचा था। उनकी वृद्ध माता चलने में असमर्थ होने के कारण वाहन में ही बैठी थीं। गुरु प्रसाद तर्पण करने के बाद घर के लिए एक पात्र में गंगा जल लेने नदी किनारे पहुंचा तो अचानक पांव फिसलने के कारण वह नदी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा नदी में तलाश की गई। शुरू की गई। अभी तक श्रद्धालु का कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल द्वारा संगम क्षेत्र और नदी के आसपास तलाश जारी है।