फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवखाल ने पांच विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विनायकधार मिनी स्टेडियम में आयोजित स्व. बृजेश सती मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवखाल ने जीत लिया। उसने मेजबान टीम देवस्थान को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

नव दुर्गा क्लब देवस्थान की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवस्थान की टीम ने 15 ओवरों में 161 रन बनाए। जवाब में उतरी देवखाल की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। देवखाल के अमित ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। अमित को मैन ऑफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल बर्तवाल, सांसद प्रतिनिधि डा. मातबर रावत, मयंक पंत, रामेश्वर त्रिपाठी, त्रिलोचन सती, श्रवण सती, अवधेश बर्तवाल और जितेंद्र सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें