फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवेंद्र अध्यक्ष और वासुदेव सचिव शाखा सचिव बने

Sun, 27 Sep 2026 03:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
विज्ञापन

देवतोली में हुआ कर्मचारियों का जिला अधिवेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन शाखा गोपेश्वर/कर्णप्रयाग के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इसमें देवेंद्र सिंह रावत को शाखा अध्यक्ष और वासुदेव सिंह राणा को शाखा सचिव चुना गया। गोपेश्वर शाखा से गजेंद्र सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी व सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित की देखरेख में हुई। कर्णप्रयाग शाखा के लिए देवेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष और वासुदेव सिंह राणा सचिव चुने गए। गोपेश्वर शाखा से गजेंद्र सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। कर्णप्रयाग शाखा से जगत सिंह उपाध्यक्ष, आशीष सिंह कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह नेगी शाखा संगठन सचिव, विजय गोस्वामी कार्यालय सचिव और संदीप डिमरी संयुक्त सचिव चुने गए। राम प्रसाद चंदोला संरक्षक और वीरेंद्र मीडिया प्रभारी बने। गोपेश्वर शाखा से देवेंद्र सिंह नेगी सह सचिव, दिग्पाल सिंह राणा कोषाध्यक्ष दो और विजय चौधरी प्रचार सचिव चुने गए। कैलाश भंडारी, राजेंद्र मेहरा और रामेश्वर प्रसाद मैखुरी सलाहकार बनाए गए। गोविंद सिंह बिष्ट, शिशुपाल पंवार, संजीव प्रसाद, रश्मि नेगी और सरिता सहित कई कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें