ग्रामीणों ने बंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांतोली-किरुली के अंतर्गत पंछुला क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ के सचिव सौरभ भाटिया ने इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बुग्याल और जड़ी-बूटी से भरपूर पंछुला क्षेत्र संरक्षण के अभाव में वीरान पड़ा है।