फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की घटना से वाल्मीकि समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में वाल्मीकि समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। विनायकधार तिराहे से पोखरी बस स्टैंड तिराहे तक कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, मधुसूदन चौधरी, महिधर पंत, फतेराम सती, राकेश कुमार, विपन्न कुमार, राजेश राजन, अमित कुमार, रघुवीर, निकिल, सुनीता देवी, तमन्ना देवी, आशा देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थराली में वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुधा देवी, परवीन कुमार, विनोद कुमार आदि थे।
पुरोला में अंबेडकर जनजागृति मंच के सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों को फांसी की सजा देने व लापरवाह अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद, आशीष मेंगवाल, बिजेंद्र मणी, पीएल हिमानी, हरिमोहन जुवांठा, देवी प्रसाद बिजल्वाण, दौलतराम बडोनी, बृजमोहन रावत, बिहारी लाल शाह, अनीता नेगी, मुन्नी देवी, रेशमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें