फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवलधार और मंडल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Mon, 13 Jan 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बैरागना खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में 32 टीमें कर रहीं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मंडल घाटी के बैरागना खेल मैदान में चल रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबले में देवलधार की टीम ने बैरागना को और मंडल की टीम ने एम इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में घाटी की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला देवलधार और बैरागना इलेवन की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर देवलधार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोलकर टीम ने 149 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बैरागना की टीम सभी विकेट खोकर 97 रनों पर सिमट गई। देवलधार की ओर से सर्वाधिक 32 रन कुलदीप कोहली ने बनाए। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंडल इलेवन और एम इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें मंडल की टीम ने 15 ओवर में 248 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी एम इलेवन की टीम सभी विकेट खोकर 85 रनों पर सिमट गई। मंडल की ओर से शुभम बर्त्वाल ने सर्वाधिक 101 रन, विपुल राणा ने 59 रन और सुधांशु बिष्ट ने 55 रन बनाए, जबकि एम इलेवन की ओर से रितिक ने 21 रन बनाए। इस मौके पर क्रिकेट क्लब मंडल के अध्यक्ष सौरभ सिंह बिष्ट, जीतेंद्र सिंह, शुभम बर्त्वाल, दीपक तोपाल, सुधीर नेगी, सुधांशु बिष्ट, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें