फोटो
देवाल। देवाल-खेता मानमती सड़क सुयालकोट में चार दिन से बंद है। लगातार बारिश होने से लोनिवि मलबा हटाने का काम शुरू नहीं कर पाया। लोगों ने कहा कि सड़क पर वाहन न चलने से क्षेत्र में राशन, सब्जी की किल्ल्त हो गई है। लोनिवि के एई निरंजन रावत ने कहा कि मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र सड़क खोल दी जाएगी।