गोपेश्वर में देवभूमि प्रतिभा सम्मान से नवाजे गए श्री गुरु रामराय विवि के कुलपति डा. यूएस रावत।
- फोटो : GOPESHWAR
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में बुधवार को श्री शतचंडी जन कल्याण समिति की ओर से वर्ष 2021 का देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत को देवभूमि प्रतिभा सम्मान दिया गया, जबकि साहित्य के क्षेत्र में मातृभाषा गढ़वाली की संवेदनशील कवियत्री बीना बेंजवाल, कला के क्षेत्र में अंशु मोहन शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में लोक गायक किशन महिपाल और पर्यटन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में डा. सर्वेश उनियाल को सम्मानित किया गया। श्री शतचंडी जन कल्याण समिति के सचिव नितेश तिवारी और देवभूमि प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक गणेश खुगशाल गणी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सर्वोदयी नेता मुरारी लाल, ओम प्रकाश भट्ट आदि लोग मौजूद थे।