फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर कैंपस में जल्द हो प्रवक्ताओं की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तीन साल बाद भी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कैंपस में प्रवक्ताओं सहित अन्य व्यवस्थाएं न होने पर आक्रोश जताया और संघर्ष का एलान किया। निर्णय लिया गया कि यदि कैंपस में जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित एबीवीपी की बैठक में विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2017 में गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस घोषित किया गया था, लेकिन यह अभी तक कागजों में राजकीय महाविद्यालय है। विवि की ओर से अभी तक यहां न तो कर्मचारियों की तैनाती की गई है और ना ही महाविद्यालय की भूमि विवि को हस्तांतरित हुई है। कार्यकर्ताओं ने कैंपस में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने और कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, विभाग संयोजक अमित मिश्रा, जिला संयोजक विपिन कंडारी, विवि प्रतिनिधि अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष शुभम रावत और सह सचिव पंकज कुमार मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें