कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगे कथित यौन शोषण के आरोपों की जांच करने और विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि प्रदेश सरकार यौन शोषण के आरोपी विधायक को बचाने का काम कर रही है। पीड़ित महिला ने कई दिन पहले मामले की तहरीर दी है, लेकिन मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, बीरेंद्र भंडारी, मातबर नेगी, फतेराम सती, महिधर पंत, मंदोधरी पंत शामिल थे। संवाद