फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘निर्माण कार्याें की मॉनिटरिंग के लिए कनिष्ठ अभियंता तैनात करें‘

Fri, 14 Jul 2023 03:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को यात्रा मार्ग पर संचालित निर्माण कार्यों में पर्याप्त संख्या में श्रमिक लगाने और जल्द शेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने वचुर्अली अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर बेंच, साइनेज, यात्री शेड लगाएं। हेमकुंड साहिब में रेस्क्यू हेलिपैड और घोड़ा पड़ाव पर शेड निर्माण में तेजी लाते हुए आगामी सितंबर माह से पहले सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि पुलना से घांघरिया (9 किमी) तक कई कार्य पूरा कर लिए गए हैं। जबकि पैदल मार्ग के कार्य इसी माह जुलाई तक पूरा कर लिए जाएंगे। इस मौके पर लोनिवि के ईई संजय सिन्हा, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली और गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें