फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि एक ही जिले में अतिथि शिक्षकों के वेतन को लेकर जारी शासनादेश को अलग-अलग ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने के लिए सीईओ से हस्तक्षेप की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा में कहा गया कि अतिथि शिक्षकों का प्रतिमाह मानदेय 25000 रुपये निर्धारित किया गया है लेकिन वर्ष 2020 से जून और जनवरी माह का वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। संघ के संरक्षक असलम अहमद का कहना है कि देवाल, कर्णप्रयाग ब्लॉक में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान का मानदेय नहीं दिया जा रहा है जबकि अन्य ब्लॉकों में प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। राज्य के अन्य जिलों में भी अवकाश के दौरान मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। अतिथि शिक्षकों ने शीघ्र वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल, उपाध्यक्ष मंगली राम, प्रवक्ता राकेश लाल, सुभाष सती, गब्बर सिंह झिंक्वाण, वीरा मैंदोली, गिरीश थपलियाल और केशर सिंह आदि मौजूद रहे।
अतिथि शिक्षकों को अवकाश के दौरान मानदेय देने के मामले में उच्च अधिकारियों से पूछा गया है। इस संबंध में जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप गैरोला, सीईओ, गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें