देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ धाम परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से हक-हकूकधारियों को चारधाम से दरकिनार किया जा रहा है। वे सरकार के सम्मुख अपना पक्ष तक नहीं रख पा रहे हैं। आप नेता भगवती प्रसाद मैंदोली ने कहा कि यदि सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग पर बोर्ड को भंग नहीं किया तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर देगी। इस मौके पर युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष सूरज कोहली, रघुनाथ राणा, विनीत सनवाल, अनूप पंवार, देवेश राणा, सूरज पंवार, सूरज मेहता, आशीष, श्रीराम डिमरी आदि मौजूद थे।