फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने के विरोध में बदरीनाथ में भी प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का बदरीनाथ में भी विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में ब्रह्मकपाल व गांधी घाट पर तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का हम विरोध करते हैं। यदि यह बनाया जाता है तो आने वाले समय में गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही अन्य धामों के प्रतीकात्मक मंदिर बनने लगेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बदरीश पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, भास्कर राजपुरोहित, प्रमोद टोडरिया, संजय हटवाल, विवेक सती, सुमित सती, सतीश सती, प्रमोद हटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें