फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopeshwar: मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, की ये मांग; पेड़ पर लटका मिला था शव

Mon, 14 Jul 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चमोली

सार

नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव के मृतक मनोज की हत्या की आशंका को देखते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें फांसी देने की मांग पर सोमवार को नंंदानगर क्षेत्र की जनता ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपेश्वर के नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव के मृतक मनोज की हत्या की आशंका को देखते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें फांसी देने की मांग पर सोमवार को नंंदानगर क्षेत्र की जनता ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में नंदानगर के लोग गोपेश्वर पहुंचे हुए हैं। लोग डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने पर अड़े है। लोगों को कहना है कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन


बांजबगड़ का मनोज सिंह पुत्र गंगा सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का काम करता था। वह यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पुलना के घोड़ों का संचालन करता था। वह श्रद्धालुओं को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक मनोज 29 जून की रात अपने साथी घोड़ा चालक प्रकाश सिंह रावत के साथ सोया था। अगली सुबह करीब साढ़े तीन बजे घोड़ा मालिक देवेंद्र चौहान घोड़े को चारा देने के लिए आया तो मनोज बिस्तर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल पांच जून तक चालू था और उसके बाद बंद हुआ। परिजनों ने सात जुलाई को गोविंदघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 जुलाई को मनोज का शव घांघरिया के जंगलों में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।  
विज्ञापन


गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मनोज की तलाश शुरू की गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार जंगल और नदी नालों के किनारे उसकी तलाश कर रही थी। रविवार शाम चार बजे के करीब घांघरिया के जंगल में मनोज का शव पेड़ से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें