फोटो-
नशा कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग उठाई
गोपेश्वर। नगर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से भेंट की। उन्होंने नगर क्षेत्र में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए नशा कारोबार पर अंकुश लगाने और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि शीतकाल के देखते हुए चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लिहाजा रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही सुव्यवस्थित यातायात के लिए योजना तैयार करने की मांग की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, चंद्रकला खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद