गैरसैंण। खनसर घाटी में निर्माणाधीन नैल-देवपुरी-पत्थरकटा मार्ग पर कार्य बंद होने पर लोगों ने आक्रोश जताया। जीआईसी नैल के अध्यक्ष रघुवीर रावत, वार्ड सदस्य मोहन सिंह व गीता देवी कहा कि काम अधूरा होने से मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कुछ स्थानों पर मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बंद है। कहा कि यदि शीघ्र मार्ग खोला नहीं गया और निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद