फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल बाजार में पुलिस गश्त शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार संघ ने देवाल बाजार में बढ़ती चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की। बृहस्पतिवार रात को बाजार में सुनील मिश्रा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया था। जबकि असामाजिक तत्व पूर्व में भी दुकानों के ताले तोड़ चुके हैं और पार्किंग में खड़े कई वाहनों की बैटरी, टायर चुरा चुके हैं। शनिवार को व्यापार संघ ने चौकी में जाकर चोरों को गिरफ्तार करने और बाजार में गश्त शुरू करने की मांग की। चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रात्रि गश्त नियमित की जाएगी। उन्होंने मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन करने की अपील की। कहा कि बाहरी व्यक्ति, किराएदार, फेरीवाला, मजदूर आदि का सत्यापन नहीं होने पर पांच हजार का जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें