फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ मंदिर परिसर में खुलीं प्रसाद की दुकानें हटवाने की मांग

Tue, 21 May 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद की दुकानों का स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को ज्ञापन देकर दुकानें हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

नेहा शाह ने कहा कि बीकेटीसी की ओर से पिछले साल तक मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं की ओर से चौलाई के लड्डू बनाकर बेचने के लिए काउंटर दिया जाता था। मगर इस बार इसे बंद कर दिया गया। जबकि मंदिर परिसर में कुछ दिनों से प्रसाद की दुकान संचालित हो रही हैं। कहा कि मंदिर परिसर में प्रभावशाली लोगों की ओर से प्रसाद की दुकानें संचालित हो रही हैं जिसका बीकेटीसी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। कहा कि यदि जल्द दुकान नहीं हटी तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में संचालित दुकान को तुरंत बंद करवाने के आदेश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें