फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आंधी से दो मकानों पर गिरा पेड़, लोगों ने भागकर बचाई जान

Tue, 21 May 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
सरकोट गांव के आवासीय भवन व गौशाला के उपर पेड़ गिरने से भवन व गौशाला क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एक युवती हुई घायल, हायर सेंटर रेफर, गोशाला में बंधे मवेशी भी चोटिल
गौचर में सीआरसी भवन और आंगनबाड़ी केंद्र की छत क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/गौचर। सोमवार देर शाम को चली आंधी से देवाल ब्लॉक के सरकोट गांव में दो लोगों के मकान और एक गोशाला पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गए। मकान में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि पेड़ की टहनी लगने से एक युवती घायल हो गई। युवती को ग्वालदम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि गोशाला में बंधे कई मवेशी चोटिल हो गए। दूसरी ओर गौचर में सीआरसी भवन और आंगनबाड़ी केंद्र की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पटवारी मनीष सिंह ने बताया कि चीड़ का पेड़ गिरने से मोहन राम का मकान और गोशाला जबकि उमेश राम का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। जब पेड़ उनके मकान पर गिरा उस समय मोहन राम व उमेश राम का परिवार घर में ही था। सभी घर से बाहर भागे और जान बचाई। जबकि माेहन राम की पुत्री कविता (18) के ऊपर पेड़ की टहनी गिरने से वह घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं दूसरी ओर गौचर में सीआरसी केंद्र पनाई, आंगनबाड़ी केंद्र को नुकसान पहुंचा है। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित और अध्यापक चंद्रबल्लभ देवली ने बताया कि आंधी के कारण एक पेड़ सीआरसी भवन पर जा गिरा जिससे सीआरसी भवन और उससे लगे आंगनबाड़ी भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ को हटाया।
विज्ञापन



पोखरी : छत उड़ी, स्कूल का सामान टूटा, घर का सामान हुआ बरबाद
पोखरी। आंधी से एक विद्यालय भवन और आवासीय भवन की टिन की छत उड़ गई है। इस कारण से स्कूल का कई सामान टूटा गया जबकि घर का सामान बरबाद हो गया।
सोमवार देर शाम को क्षेत्र में आंधी हुई और बारिश होने लगी। आंधी से जीआईसी नैल सांकरी के भवन की टिन उड़ गई। जिन कक्षाओं की टिन उड़ी वहां विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होती थीं। यहां लगे सात पंखे, बल्ब सहित बिजली का सामान टूट गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप जोशी ने बताया कि छत उड़ने के संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी, उपजिलाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा गया है। बरसात से पहले छत का पुनर्निर्माण का अनुरोध किया गया है। वहीं दूसरी ओर पैणी गांव में नारायण सिंह के मकान की टिन की छत उड़ने से घर में रखा सामान बारिश में भीगकर बरबाद हो गया है। ग्राम प्रधान विजय कुमार व बीडीसी सदस्य धीरेंद्र राणा ने प्रशासन से प्रभावित को मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



-
ओलावृष्टि से फसलों और फलों को नुकसान

थराली। थराली और ग्वालदम क्षेत्र में ओलावृष्टि और आंधी के साथ हुई बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फसलों और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्वालदम, डुंगरी, तलवाड़ी, रतगांव, रूईसाण, कस्बीनगर आदि क्षेत्रों में आजकल गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। काश्तकार विरेंद्र सिंह, भगत सिंह, कैलाश चंद्र, तुला राम, संतोष रावत आदि का कहना है कि बारिश व आंधी से गेहूं और जौ की फसल बरबाद हो गई है। आडू, खुमानी, सेब, नाशपाती, अखरोट, पुलम सहित फल पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से फसलों और फलों का उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें