गोपेश्वर। आगामी वर्ष 2026 में संभावित हिमालयी नंदा देवी राजजात यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर यात्रा पड़ाव भेंटी गांव के ग्रामीणों ने समय पर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रस्ताव जिलाधिकारी के सम्मुख रखे। प्रशासक मनीषा कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुक्मणि देवी, सुखवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कमल सिंह आदि ने भेंटी गांव के सुनाई गदेरे पर पुलिया निर्माण, जीर्णशीर्ण पंचायत भवन के नवनिर्माण, खाद्यान्न, तिरपाल और टेंट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने भेंटी से स्यारी बंगाली गांव तक जाने वाले रास्ते के सुधारीकरण और लाटू देवता मंदिर परिसर में टिन शेड निर्माण आदि की मांग भी उठाई। संवाद