पोखरी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पोखरी बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोलने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पोखरी में भारतीय स्टेट बैंक की ही एकमात्र शाखा है। 72 ग्राम पंचायतों के लोगों, नगर पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय से लेकर अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए भी यही एकमात्र बैंक है। ऐसे में एसबीआई की शाखा में हर समय भीड़ लगी रहती है। कहा कि कई बार तकनीकी दिक्कत भी आ जाती है। ऐसे में कई बार बिना काम हुए ही लौटना पड़ता है। इसलिए यहां एक अन्य राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा होनी जरूरी है। कांग्रेस ब्लॉक संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी, आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, संतोष चौधरी, राजेंद्र त्रिपाठी, मयंक नेगी, हर्षवर्धन चौहान और दिगपाल राणा आदि ने पोखरी में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग की। संवाद