फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वामी विवेकानंद की ध्यान मूर्ति स्थापित करने की मांग

Fri, 27 Feb 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भुवन नौटियाल ने नगर में स्वामी विवेकानंद की ध्यान मूर्ति और लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मांगपत्र सौंपा। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कर्णप्रयाग में 18 दिनों की तपस्या की थी। नौटियाल ने नगर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का उद्घाटन आगामी 4 मार्च 2027 को वीसी दरवान सिंह नेगी जी जयंती पर करने की मांग भी की। इसके साथ ही उन्होंने कर्णप्रयाग, श्रीनगर और ऋषिकेश स्टेशनों के नाम क्रमशः वीसी दरवान सिंह नेगी, स्वामी मनमंथन और वीसी गबर सिंह नेगी के नाम पर रखने का भी प्रस्ताव दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें