स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने थराली-घाट (80 किमी) सड़क को हाईवे के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। कहा कि यह मार्ग अगर हाईवे बनता है तो गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के सीमावर्ती गांवों के लोगों को यातायात का लाभ मिल सकेगा। साथ ही यह मार्ग बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग भी बन सकता है। धर्म सिंह फर्स्वाण ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि थराली ब्लाक के कोलपुड़ी गांव से घाट क्षेत्र के घूनी-रामणी गांव से होते हुए इस हाईवे को नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे से मिलाया जा सकता है। बता दें कि बीते दो अगस्त को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी संसद में इस मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है।