फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अनसूया मंदिर को सड़क सेे जोड़ने की मांग

Tue, 16 Jun 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग के संबंध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर को सड़क से जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने कहा कि सड़क न होने से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। प्रसव पीड़ा के दौरान महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अनसूया मंदिर पुजारी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल और मंदिर के पुरोहित जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण में अनावश्यक विलंब होने से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। अनसूया गेट (मंडल) से संगूड़ पैदल पुल तक लगभग 2.30 किलोमीटर लंबा मार्ग प्रस्तावित है लेकिन सिरोली गांव के कुछ काश्तकारों की आपत्तियों के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि कुछ काश्तकार भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र देने से इन्कार करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने उन्हें शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें