फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माणा आईटीबीपी कैंप से बदरीनाथ तक सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बदरीनाथ धाम और बदरीनाथ हाईवे में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
विज्ञापन

किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा। जिसमें उन्होंने यात्रियों को दर्शन में सुविधा के लिए माणा आईटीबीपी कैंप से बदरीनाथ मंदिर तक सड़क बनाने, लामबगड़ में खचड़ा नाले के पास बने पुल पर यातायात शुरू कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। साथ ही चमधार से योगबदरी पांडुकेश्वर तक सड़क मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग उठाई। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया कि बदरीनाथ मास्टर प्लान से प्रभावितों को हर संभव मदद जरूरी है। जिससे तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों, स्थानीय लोगों व व्यापारियों से मदद लेकर मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें